ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे में दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर 80 हजार रुपये ले गए बदमाश


ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने एक साइबर कैफे में घुसकर पिस्टल के बल पर करीब 80 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
पूरी वारदात साइबर कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश में जुट गई है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights