मथुरा में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 500 किलो दूषित पनीर नष्ट


मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छाता क्षेत्र में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 500 किलोग्राम दूषित पनीर बरामद कर मौके पर नष्ट कराया।
अधिकारियों के मुताबिक, छाता स्थित सोनू कुमार पुत्र छीतरमल की पनीर निर्माण फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान पनीर बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल केमिकल, आयरा और सोडियम हाइड्रो समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।
खाद्य विभाग की टीम ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर 500 किलो दूषित पनीर नष्ट कराया। विभाग की कार्रवाई के बाद मिलावटी पनीर बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
खाद्य विभाग ने लोगों से खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता और विश्वसनीयता का ध्यान रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights