रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में ED की छापेमारी, आजम खान के कई ठिकानों पर कार्रवाई

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ED की टीमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई विश्वविद्यालय से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है। ED के अधिकारी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।
छापेमारी के दौरान रामपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्रवाई को लेकर ED की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।