CCTV बंद कर पति-बेटे की हत्या का आरोप, प्रेमी संग मिलकर रची साजिश

बेंगलुरु। चिक्काबनावारा इलाके में पति और उसके चार वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी हरिणी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में महिला के कथित प्रेमी विनय की भूमिका भी सामने आई है।
आरोप है कि संपत्ति के लालच में हरिणी ने कथित तौर पर विनय के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। इसके बाद चार वर्षीय बेटे की भी गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस को आशंका है कि बच्चा वारदात का गवाह बन गया था।
जांच के दौरान CCTV बंद किए जाने और सबूत मिटाने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश, संपत्ति से जुड़े विवाद और दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।