कानपुर देहात में कांवड़ियों और महिला सिपाही में विवाद, एक घंटे तक चली तीखी बहस
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर देर रात कांवड़ियों और एक महिला सिपाही के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी बहस होती रही।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला सिपाही को कांवड़ियों से बहस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिला सिपाही कथित तौर पर कहती नजर आ रही है—“किसी को भी बुला लो, यहीं हूं।”
घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वीडियो फुटेज की जांच कर विवाद की असली वजह और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने का प्रयास कर रही है।