रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में ED की छापेमारी


रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमों ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय समेत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कुल 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है। ED की टीमें जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।
रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय परिसर में ED की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
ED की इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। सपा नेताओं ने कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights