जौनपुर कलेक्ट्रेट में जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, तीन लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास


जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बदलापुर के सरोखनपुर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि तीनों जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। उनका आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में यह कदम उठाया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights