राहुल गांधी की दो टूक—“जब तक FIR नहीं होगी, यहीं बैठा रहूंगा”


नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली में करीब पांच घंटे तक धरना जारी रहा। राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि “जब तक FIR नहीं होगी, यहीं पर बैठा रहूंगा।”
राहुल गांधी की मांग के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके साथ ही कांग्रेस का धरना समाप्त हो गया।
FIR दर्ज किए जाने की जानकारी मिलते ही संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ साहिल के परिवार के सदस्यों ने भी तालियां बजाकर पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया।
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights