पुरानी दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस


वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को पुरानी दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान रवींद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा के रूप में बताई जा रही है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मंडुआडीह प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights