महाराष्ट्र में गुड़ बनाते समय खौलती कढ़ाई में गिरा लखीमपुर का युवक, CCTV में कैद हुआ हादसा


लखीमपुर खीरी। महाराष्ट्र में गुड़ बनाने के दौरान लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र के मूड़ी गांव निवासी दानिश की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि गुड़ प्लांट में काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह खौलती हुई गुड़ की कढ़ाई में गिर गया। हादसे का घटनाक्रम प्लांट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक दानिश करीब चार महीने पहले महाराष्ट्र मजदूरी करने गया था। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने उसे कड़ी मशक्कत से कढ़ाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे दानिश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता सामने आई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना महाराष्ट्र के गुड़ प्लांट में हुई थी और फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात सामने आई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights