लखनऊ में बारावफात के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल


लखनऊ। थाना गुडम्बा क्षेत्र के आदिल नगर से बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस शांति और सौहार्द के साथ निकाला गया। जुलूस राष्ट्र भारती स्कूल होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाले गए जुलूस में लोगों ने खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
जुलूस में भारत का तिरंगा भी शान के साथ लहराता नजर आया, जो देश की एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता दिखा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना गुडम्बा पुलिस टीम बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात और कानून-व्यवस्था को भी संभाला।
बारावफात के इस जुलूस में धार्मिक आस्था के साथ शांति, सौहार्द, भाईचारे और देश की एकता का संदेश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights