आगरा में अचानक धंसी सड़क, गहरे गड्ढे में समाया बाइक सवार


आगरा। धुलियागंज के धोबीपाड़ा इलाके में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक सड़क धंसने से हड़कंप मच गया। सड़क धंसने से बने गहरे गड्ढे में एक बाइक सवार और टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स समा गया।
गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क धंसने को लेकर सवाल उठने लगे।
कांग्रेस नेता अपूर्व शर्मा ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे में उतरकर उसकी गहराई मापी और सड़क धंसने की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights