नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़, तबाही का खौफनाक मंजर


नेपाल के रसुवा जिले से बाढ़ की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से कई इलाकों में भारी तबाही की खबर है। बाढ़ के तेज बहाव में घर, सड़कें और पुल बह गए।
हालात इतने भयावह बताए जा रहे हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। सामने आए वीडियो में नदी का रौद्र रूप और बाढ़ से हुई तबाही साफ दिखाई दे रही है।
इन खौफनाक तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाढ़ ने इलाके में कितनी बड़ी तबाही मचाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights