लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना का मुख्यमंत्री योगी ने किया शुभारंभ


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए बस में सवार महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके साथ सेल्फी भी ली।
योजना के तहत 60 वर्ष की महिलाओं को उत्तर प्रदेश में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए बस यात्रा निःशुल्क रहेगी।
सरकार का उद्देश्य रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों से मिलने में किराए की आर्थिक बाधा से मुक्त करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई-बहन के प्रेम और त्योहार की खुशियों के बीच किराए के पैसों की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights