नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़, कई वाहन और पुल बहे
नेपाल से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। नदी के तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां बह गईं।
बताया जा रहा है कि टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बाढ़ के बाद कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
हालात को देखते हुए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को बचाव कार्य में लगाया गया है। बाढ़ से हुए नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है।