विशाल यादव हत्याकांड: गिरफ्तार मनीष यादव का सपा विधायक लकी यादव के साथ वीडियो वायरल, वीडियो पर लिखा ‘Boss’


जौनपुर। विशाल यादव हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए चांदपुर निवासी मनीष यादव का समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधायक लकी यादव के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में मनीष यादव और सपा विधायक लकी यादव एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो पर ‘Boss’ शब्द भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि मनीष यादव को विशाल यादव हत्याकांड के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऐसे में विधायक के साथ उसके वायरल वीडियो को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और इसके पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या हैं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति की भूमिका या संबंधों को लेकर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights