जेल के अंदर कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, आंख में लाल मिर्च डालकर भागने की कोशिश


रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन में जेल के अंदर एक कैदी ने जेल प्रहरी पर गोली चला दी और उसकी आंख में लाल मिर्च डालकर भागने की कोशिश की। घटना के दौरान जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर ने साहस दिखाते हुए गोली लगने के बावजूद आरोपी कैदी नीलेश ठाकुर को पकड़ने की कोशिश जारी रखी।
घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के नौ दिन बाद CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें जेल परिसर के अंदर हुई पूरी वारदात को देखा जा सकता है। गोली लगने के बाद भी जेल प्रहरी द्वारा आरोपी को रोकने का प्रयास करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर घटना के पूरे क्रम की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights