छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सिपाही पर मुकदमा दर्ज, तत्काल निलंबित
बलिया। थाना दोकटी क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में चौकी लालगंज पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को थाना दोकटी पर शिकायत प्राप्त हुई कि चौकी लालगंज में तैनात सिपाही पंकज गुप्ता (पीएनओ-252095410) ने कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही एक छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया। वहीं, पुलिस विभाग ने प्रथम दृष्टया मामले में सिपाही को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।