28 थानों की पुलिस ने कसा शिकंजा, 205 अभियुक्त गिरफ्तार


एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चला व्यापक अभियान, 191 वारंटी और 14 वांछित गिरफ्तार
जौनपुर, 13 सितंबर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जौनपुर पुलिस ने रविवार को व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 205 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 191 वारंटी/एनबीडब्ल्यू और 14 वांछित अभियुक्त शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई खुटहन थाना क्षेत्र में हुई, जहां 13 वारंटी और दो वांछित समेत 15 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। चंदवक में 12, लाइन बाजार और गौराबादशाहपुर में 11-11 तथा मुंगराबादशाहपुर और मड़ियाहूं में 10-10 वारंटी गिरफ्तार किए गए।
थानावार गिरफ्तारी
कोतवाली में 7, लाइन बाजार में 11, जफराबाद में 4 वारंटी व 3 वांछित, शाहगंज में 7, खेतासराय में 6, खुटहन में 13 वारंटी व 2 वांछित, सरपतहां में 9, केराकत में 9 वारंटी व 2 वांछित, चंदवक में 12 तथा जलालपुर में 6 वारंटी व 4 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
इसी क्रम में गौराबादशाहपुर में 11, सरायख्वाजा में 6, बक्सा में 8, सिकरारा में 7, तेजीबाजार में 3, बदलापुर में 4, सिंगरामऊ में 3, महराजगंज में 4, सुजानगंज में 6, मछलीशहर में 6, मुंगराबादशाहपुर में 10, मीरगंज में 7, पवारा में 4, मड़ियाहूं में 10, रामपुर में 6, नेवढ़िया में 4, बरसठी में 5 वारंटी व 3 वांछित तथा सुरेरी में 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
लगातार जारी रहेगा अभियान
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 14 वांछित अभियुक्तों में जफराबाद के तीन, खुटहन के दो, केराकत के दो, जलालपुर के चार और बरसठी के तीन आरोपी शामिल हैं।
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी अनुपालन कराने के साथ-साथ वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। जौनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights