ब्रिक्स डिनर के लिए एक ही बस में सवार हुए कई दिग्गज नेता


नई दिल्ली। ब्रिक्स डिनर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री एक ही बस में सवार होकर रवाना हुए। बस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, अनुप्रिया पटेल, शिवराज सिंह चौहान, सर्वानंद सोनोवाल और निर्मला सीतारमण समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल, शांतनु ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, श्रीपाद नाइक सहित अन्य मंत्री भी बस में सवार नजर आए।
एक ही बस में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ सफर करने का यह दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights