यादव बस्ती से सोनकर बस्ती होते हुए स्टेशन मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशानशिकायतों के बावजूद नहीं हुआ निस्तारण, सड़क किनारे उगी घास-फूस और कचरे से बढ़ी परेशानी रामदेवपुर, चंदवक,

जौनपुर। डोभी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रामदेवपुर में यादव बस्ती से होते हुए सोनकर बस्ती और स्टेशन तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। मार्ग की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की शिकायत कई बार किए जाने के बावजूद अब तक इसका कोई निस्तारण नहीं हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार मार्ग की मरम्मत की ओर न तो ग्राम प्रधान का ध्यान गया और न ही ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। सड़क के किनारे घास-फूस और जंगल उग आने के साथ जगह-जगह कचरा भी जमा है। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास की बस्तियों के लोगों के लिए स्टेशन तक आने-जाने का महत्वपूर्ण रास्ता है। खराब स्थिति और साफ-सफाई के अभाव में लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने डोभी ब्लॉक के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित ग्राम पंचायत स्तर के जिम्मेदारों से जवाब-तलब कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यादव बस्ती से सोनकर बस्ती होते हुए स्टेशन तक मार्ग की मरम्मत कराने, सड़क किनारे उगी घास-फूस और जंगल की सफाई तथा जमा कचरे को हटाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होना जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थलीय निरीक्षण कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights