सुशासन के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी जरूरी: योगी




लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोक आयुक्त प्रशासन की सूचना पुस्तिका एवं स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक आयुक्त संगठन के प्रभावी कार्यों के लिए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन में शुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी जितनी मजबूत होगी, सुशासन के लक्ष्य की प्राप्ति उतनी ही बेहतर होगी।