वीवी पैट वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की सख्त नजर सीसीटीवी से लेकर अभिलेखों तक की जांच, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश


जौनपुर, 15 सितम्बर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
डीएम ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा उपकरणों, साफ-सफाई तथा ईवीएम-वीवी पैट से संबंधित अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों और प्रोटोकॉल के अनुरूप हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों सहित सभी सुरक्षा उपकरण हर समय क्रियाशील रहने चाहिए। परिसर की साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी नियमित रूप से ध्यान दिया जाए। ईवीएम और वीवी पैट से संबंधित अभिलेखों का नियमानुसार रख-रखाव करते हुए सभी अभिलेखीय प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वीवी पैट वेयरहाउस की सुरक्षा और निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights