सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई चित्रकारी की प्रतिभाचित्रकला प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रजापति प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और अर्चना बिंद तृतीय रहीं


जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवार में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव रहे।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने धार्मिक पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उनकी प्रतिभा की सराहना की और उत्साहवर्धन किया।
राज्यमंत्री ने बच्चों को सरकार की ओर से पिछले 10 वर्षों में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की।
चित्रकला प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रजापति ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय और अर्चना बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावा प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह, भाजपा जिला मंत्री राजकेशर पाल, गणमान्य नागरिक एवं आंगनबाड़ी स्टाफ मौजूद रहा। संचालन वरिष्ठ शिक्षक डॉ. संजीव कुमार अस्थाना ने किया। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights