जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक नगर होंगे अनन्त चन्द्रशेखर


जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार वर्ष 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अनन्त चन्द्रशेखर को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक नगर नियुक्त किया गया है।
अनन्त चन्द्रशेखर वर्तमान में चंदौली में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पदोन्नति के साथ जौनपुर में पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जौनपुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक नगर, उन्नाव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights