सैदूपुर गांव में वारदात से सनसनी, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

पारिवारिक विवाद में मां-बहन की कुल्हाड़ी से हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर मां और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को कमल कुमार पटेल की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि घरेलू विवाद के दौरान भूपेंद्र पटेल और उसकी पत्नी सुमन पटेल ने कथित तौर पर शीतला देवी (75) और गौरा देवी (40) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
मामले में नेवढ़िया पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 235/26 के तहत धारा 3(5), 49 और 103(1) बीएनएस में नामजद भूपेंद्र पटेल निवासी सैदूपुर तथा उसकी पत्नी सुमन पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, मामले में नामजद तीसरे आरोपी राजेंद्र पटेल की भूमिका समेत पूरे घटनाक्रम की जांच अभी जारी है।
थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता और पुलिस टीम ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights