इकरा हसन के बयान पर कांग्रेस नेता असीम वकार का पलटवार बोले- राजनीति में अभी नई हैं इकरा हसन, गठबंधन नहीं होता तो सांसद नहीं बन पातीं


लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के कांग्रेस और गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता असीम वकार ने पलटवार किया है। वकार ने कहा कि इकरा हसन अभी राजनीति में नई हैं और उन्हें गठबंधन की अहमियत को समझना चाहिए।
असीम वकार ने कहा कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होता तो इकरा हसन लोकसभा में नहीं होतीं। उन्होंने इकरा हसन के राजनीतिक अनुभव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अभी यह नहीं मालूम कि किस तरह बोलना चाहिए।
दरअसल, इकरा हसन ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कहा था कि गठबंधन रहता है तो ठीक है, लेकिन अगर गठबंधन नहीं रहता तो इसका नुकसान कांग्रेस को होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अखिलेश यादव सक्षम हैं और कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में कुछ खास नहीं कर पाएगी।
इकरा हसन के इस बयान के बाद सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे और गठबंधन की रणनीति पर चर्चा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights