जौनपुर जीआरपी में नव निर्मित बैरक का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश एन. ने किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा

जौनपुर। थाना जीआरपी परिसर में मंगलवार को नव निर्मित पुलिस बैरक का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। नव निर्मित बैरक का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश प्रकाश एन. ने किया। समारोह में रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जौनपुर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज प्रशान्त वर्मा (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह (पीपीएस) उपस्थित रहे। वहीं जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता और क्षेत्राधिकारी सदर सम्यक चौधरी भी समारोह में शामिल हुए।

इसके अलावा सहायक मंडल अभियंता राजित राम (ADEN), जीआरपी जौनपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड सहित जीआरपी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

नव निर्मित बैरक के तैयार होने से जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने बैरक का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं की जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights