शादी के 24 घंटे बाद नवविवाहित दंपती के शव मिलने से सनसनी


सिद्धार्थनगर में नवविवाहिता का शव फर्श पर मिला, पति का शव पंखे से लटका मिला; मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर। जिले में शादी के महज 24 घंटे बाद नवविवाहित दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। अनीता और देशराज चौहान ने परिवार की रजामंदी से एक प्रसिद्ध मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद दोनों घर पहुंचे और रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे कमरे में देशराज का शव पंखे से लटका मिला, जबकि अनीता का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था। दोनों के शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अनीता के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही दोनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights