CBSE ने जारी किए 2026 बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड, परीक्षा पैटर्न समझने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र इन सैंपल पेपर के माध्यम से परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न और प्रश्न-पत्र के प्रारूप को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

CBSE की ओर से जारी सैंपल पेपर संबंधित विषयों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा और विषय का चयन कर सैंपल पेपर देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी में उपयोग कर सकते हैं।

सैंपल पेपर के अभ्यास से छात्रों को प्रश्नों के प्रकार, परीक्षा के पैटर्न और अपनी तैयारी का आकलन करने में मदद मिलेगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इन्हें महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights