हल्की बारिश में फ्लाईओवर बना झरना, सड़क पर बहने लगा पानी हीरालाल धर्मशाला के पास ओवरब्रिज से पानी गिरने का वीडियो चर्चा में, व्यवस्था पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी। शहर में हल्की बारिश के दौरान हीरालाल धर्मशाला के पास स्थित ओवरब्रिज से पानी तेज धार के साथ नीचे गिरने लगा। ओवरब्रिज से बहते पानी का नजारा कुछ ऐसा दिखाई दिया, मानो सड़क पर कृत्रिम झरना बन गया हो।

बारिश के बाद ओवरब्रिज से पानी बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्थानीय लोगों ने इस नजारे को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। हालांकि, बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हल्की बारिश में ही ओवरब्रिज से इस तरह पानी गिरना जल निकासी व्यवस्था की स्थिति को सामने लाता है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान ऐसी स्थिति से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights