सवाल पर भड़के अरुण गोविल, पत्रकार से बोले—‘ऐसी बातें करते हैं आप’ सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के पुनर्वास को लेकर पत्रकार ने पूछा सवाल, जवाब देने से पहले ही नाराज हुए भाजपा सांसद
मेरठ। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के पुनर्वास को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सांसद अरुण गोविल पत्रकार के एक सवाल पर नाराज हो गए। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेयर, विधायक समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार राशिद जहीर ने सवाल किया कि सेंट्रल मार्केट के जिन लोगों को पुनर्वासित करने की बात कही जा रही है, क्या इस संबंध में उनकी मंशा भी पूछी गई है?
पत्रकार के सवाल का जवाब मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर देना शुरू ही करने वाले थे कि अरुण गोविल बीच में बोल पड़े। उन्होंने सवाल पर नाराजगी जताते हुए कहा, “हमारे पास उनकी संवेदनाओं को लेकर कोई और विकल्प है क्या? अगर है तो आप हमें बताना। कैसी बातें करते हैं आप?”
अरुण गोविल की इस प्रतिक्रिया के बाद प्रेसवार्ता में कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के पुनर्वास और उनकी सहमति से जुड़े सवाल पर सांसद की नाराजगी चर्चा का विषय बन गई।