अखिलेश यादव ने रामगोविंद चौधरी को दी अंतिम श्रद्धांजलि निशातगंज स्थित आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर रखा सपा का झंडा, चरणों में नमन कर जताया शोक


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशातगंज मेट्रो सिटी अपार्टमेंट स्थित दिवंगत रामगोविंद चौधरी के आवास पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर समाजवादी पार्टी का झंडा रखा और चरणों में नमन कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान अखिलेश यादव ने रामगोविंद चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान और स्मृतियों को याद किया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights