गांधी जयंती पर साहू कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, शुगर-बीपी की जांच के साथ नि:शुल्क दवाइयों का किया गया वितरण

जौनपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को साहू कल्याण समिति (साहू क्लब), जौनपुर की ओर से साहू धर्मशाला, स्टेशन रोड पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों एवं आमजन की स्वास्थ्य जांच के साथ नि:शुल्क ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर में डॉ. रवि गुप्ता, एमबीबीएस, एमडी (इमरजेंसी मेडिसिन) एवं पीटी डॉक्टर निखिल साहू, एमपीटी (न्यूरो) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। कार्यक्रम का संयोजन न्यू सुदामा हॉस्पिटल, रसूलाबाद द्वारा किया गया।

इस दौरान साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री सिद्धार्थ कुमार साहू, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अनिल कुमार गुप्ता, योगेश साहू, प्रदीप गुप्ता, घनश्याम साहू, संतोष गुप्ता, सतीश गुप्ता, अशोक साहू, विजय गुप्ता (अध्यापक), संजय गुप्ता (एडवोकेट), शिवकुमार साहू, सतनारायण गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, पवन साहू बाबाजी, रतन साहू भाई जी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समिति के इस आयोजन की लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights