मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट मंत्री का दर्जा पश्चिम बंगाल सरकार में बने सांस्कृतिक सलाहकार, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग से जुड़ी होगी भूमिका

कोलकाता। अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अधीन है।

मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। बंगाल के फिल्म और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

मिथुन चक्रवर्ती को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है, जब पश्चिम बंगाल सरकार राज्य की कला, संस्कृति और फिल्म क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights