75 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन सुबह 5:20 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद तोड़ा दम, 45 मिनट तक CPR के बावजूद नहीं बच सकी जान

गोवा। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अंतिम सांस ली। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें CPR देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों के साथ थिएटर में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘वेलकम’, ‘प्रहार’ और ‘नटसम्राट जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। नाना पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। करीब पांच दशक लंबे फिल्मी सफर के बाद नाना पाटेकर का यूं अचानक चले जाना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights