नाना पाटेकर फ़िल्मी दुनिया की प्रगतिशील धारा के अनूठे कलाकार थे उनकी आवाज़, संवेदना और प्रतिकार—तीनों में जनपक्षधरता की गहरी प्रतिबद्धता दिखाई देती थी

नाना पाटेकर फ़िल्मी दुनिया की प्रगतिशील धारा के ऐसे अनूठे कलाकार थे, जिनकी आवाज़, संवेदना और प्रतिकार—तीनों में जनपक्षधरता की गहरी प्रतिबद्धता दिखाई देती थी।
वे दरबारी कलाकार नहीं थे और न ही पुरस्कारों, पदों या व्यक्तिगत लाभ के लिए अपनी आवाज़ बेचने वाले कलाकार थे। उन्होंने सत्ता से सवाल करने का साहस दिखाया और दरबारी नायकों के बरक्स जनता के साथ खड़े होने को अपनी जिम्मेदारी समझा।
उनकी कला केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं थी। उनके अभिनय और संवादों में समाज की बेचैनी, आम आदमी का दर्द, अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध और व्यवस्था से सवाल करने की ताकत दिखाई देती थी। यही वजह है कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई।
75 वर्ष की उम्र में उनका चले जाना बेहद दुखद है। लगता है कि उन्हें अभी कम से कम पंद्रह वर्ष और हमारे बीच रहकर समाज की आवाज़ बने रहना चाहिए था।
उनका जाना कला जगत के साथ-साथ उन तमाम लोगों के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जो उनकी कला और बेबाक व्यक्तित्व को सम्मान की दृष्टि से देखते थे।
नाना पाटेकर को विनम्र श्रद्धांजलि।
💐💐💐