जीर्णोद्धार के बाद नए स्वरूप में तैयार हुई नया घाट पुलिस चौकी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया उद्घाटन चौकी में मूलभूत सुविधाओं का हुआ विस्तार, पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने के साथ आमजन को भी मिलेंगी बेहतर पुलिस सेवाएं
अयोध्या। पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अयोध्या पुलिस ने एक और कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने जीर्णोद्धार के बाद तैयार हुई पुलिस चौकी नया घाट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
जीर्णोद्धार के बाद पुलिस चौकी को नए स्वरूप में तैयार किया गया है। चौकी में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे पुलिसकर्मियों को अपने दैनिक कार्यों के निष्पादन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही चौकी पर आने वाले फरियादियों और आम नागरिकों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाना और पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से पुलिस के दैनिक कार्यों की दक्षता बढ़ने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निस्तारण में भी सुविधा होने की उम्मीद है।
अयोध्या पुलिस की इस पहल को पुलिस व्यवस्था में बुनियादी सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
KFD NEWS
सच लिखना अगर बागी है तो हां हम बागी हैं, हर खबर पर नजर।