घर से गायब युवती का शव जंगल में मिला, शादी से पहले मचा हड़कंप


📍 महोबा (उत्तर प्रदेश)
महोबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में सो रही एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई और सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिला।
जानकारी के अनुसार, प्रियंका नाम की युवती अपनी बुआ की बेटी के साथ घर में सो रही थी। रात के दौरान वह अचानक लापता हो गई। सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा मिला।
मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी आगामी 7 जुलाई को तय थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, जो अब मातम में बदल गया है।
परिजनों ने युवती के अपहरण के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights