31 एएनएम को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित,

31 एएनएम को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित,

 

*जौनपुर।* निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपदों के लिए चयनित 1573 ए.एन.एम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसका कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में एलसीडी के माध्यम से प्रसारण भी दिखाया गया।

जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह के हाथों 31 एएनएम को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी एएनएम से कहा कि निष्ठा से कार्य करते हुए स्वास्थ्य विभाग को आगे ले जाये। नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर चयनित एएनएम के चेहेरे खुशी से खिल उठे, उन्हाने मां0 मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह, डॉक्टर राजीव कुमार, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ प्रभात कुमार, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ डीके सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरा मैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights