गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने कार में सवार एक परिवार के साथ बदतमीजी कर दी। जब शोर शराबा सुन भीड़ इकट्ठा हो गई तो सिपाही मौके से भाग गया।

आजमगढ़।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने कार में सवार एक परिवार के साथ बदतमीजी कर दी। जब शोर शराबा सुन भीड़ इकट्ठा हो गई तो सिपाही मौके से भाग गया।

बताया जा रहा है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक परिवार कार से सवार होकर कहीं जा रहा था, सड़क पर कार घुमाने के दौरान एक सिपाही वहां से गुजर रहा था, कार को सामने देख नशे में धुत सिपाही आग बबूला हो गया और कार सवार लोगों के साथ बदतमीजी करने लगा। आरोप यह भी है कि सिपाही द्वारा कार में सवार बैठी महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई। जब मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगे तो सिपाही वहां से फरार हो गया।

इस बाबत जब गंभीरपुर थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। पीड़ितों द्वारा अगर कोई तहरीर दी जा रही है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चौकी गम्भीरपु र का सिपाही आशिष यादव है चौकी इंचार्ज अजय सिंह कुछ भी बोल नही रहे है

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ आजमगढ़ विजय कुमार थाना संवाददाता अजय कुमार जी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights