भदोही महिला का बचाव करने गए लेखपाल तो थाना प्रभारी ने कर दि उनकी पिटाई 

भदोही महिला का बचाव करने गए लेखपाल तो थाना प्रभारी ने कर दि उनकी पिटाई

 

 

गर्दन और बदन के कई स्थानो पर गहरी चोटे वाराणसी रेफर

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश भदोही के ज्ञानपुर में पुलिस वाले बुधवार को एक महिला की पिटाई कर रहे थे। लेखपाल शैलेश पांडेय ने बीच बचाव किया तो थाना प्रभारी ने उनकी ही पिटाई करनी शुरू कर दी। घायल लेखपाल को सीएचसी दुर्गागंज ले जाया गया और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। इससे आक्रोशित लेखपालों ने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे को एक घंटे तक जाम रखा। प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

 

 

 

तहसील ज्ञानपुर में तैनात लेखपाल शैलेश पांडेय का घर शेरपुर गोपलहां गांव में है। बुधवार को वह किसी काम से दुर्गागंज बाजार गए थे। रास्ते में पुलिस वाले एक महिला की पिटाई कर रहे थे। लेखपाल ने मारपीट करने पर आपत्ति जताई और थाने ले जाकर कार्रवाई करने की बात कही। इतना सुनते ही थाना प्रभारी आगबबूला हो गए। पुलिस वालों ने लेखपाल की बुरी तरह पिटाई की। शैलेश ने अपना परिचय दिया लेकिन पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। पुलिस की पिटाई से उनकी गर्दन और बदन के कई स्थानों पर गहरी चोटें आई हैं।

 

 

 

इसकी सूचना मिलने पर राजस्वकर्मी आक्रोशित हो गए। उन्होंने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लेखपालों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी और वीडियो बनवाना शुरू कर दिया। इससे राजस्वकर्मियों का गुस्सा और भड़क गया। वे सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। जिलाधिकारी और एसपी को सूचना दी। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात पर अड़ गए। उन्होेंने कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो तीनों तहसीलों में हड़ताल की जाएगी।

 

 

 

लेखपाल संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। बाद में उपजिलाधिकारी भान सिंह के समझाने के बाद एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने दुर्गागंज के थानाध्यक्ष विनोद दुबे को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरा मैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights