बहराइच के होटल में युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले 10 दिनों से होटल में ठहरे थे दोनों, कमरा नहीं खुलने पर सामने आया मामला

बहराइच। शहर के एक होटल में युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बीते 22 सितंबर से कैलाश होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। शुक्रवार को होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल संचालक को संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों होटल में किस कारण से ठहरे थे और घटना के पीछे क्या वजह रही, इसका पता लगाने के लिए पुलिस होटल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights