जलालपुर थाने पर तैनात होमगार्डजवान को दी गई विदाई, थानाध्यक्ष ने की प्रशंसा

जलालपुर थाने पर तैनात होमगार्डजवान को दी गई विदाई, थानाध्यक्ष ने की प्रशंसा,

 

*जौनपुर -* जलालपुर थाने पर तैनात होमगार्ड जवान जगपत यादव व रामसमुझ यादव के सेवानिवृत्ति होने पर रविवार को जलालपुर थाना परिसर में प्रदीप दुबे अध्यक्ष होमगार्ड की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ व जलालपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह रहे।इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि इनके साथ कार्य करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला।हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। सभी सरकारी कर्मी को कभी न कमी सेवानिवृत्त होना है।

चन्दन सेठ ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की कार्यों की सराहना किया।बताया यह परंपरा है कि 60 साल के बाद हर किसी को सेवानिवृत्त होना है।इस दौरान फिल्म अमिनेता चन्दन सेठ व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जगपत यादव व रामसमुझ यादव को फूल माला,शॉल अंग वस्त्र, साइकिल देकर सम्मानित किया।बृजभूषण उपाध्याय प्लाट्न कमांडर, कृपाशंकर दुबे प्लाटून सहायक कमांडर, सतीश उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुनिल मिश्रा संगठन मंत्री, सुशील उपाध्याय संरक्षक, राजेश यादव कोषागार मंत्री, भानु सिंह, सुदर्शन मिश्र, बनारसी प्रजापति,दीपक दुबे, टिन्कू गिरि, मुहम्मद आजाद, रविन्द्र लाल. चन्द्रशेखर सिंह, जगपत यादव, चन्द्रशेखर वर्मा, सुनील मिश्रा, शिवधनी शर्मा, संतलाल मिश्रा, रामफेर सरोज,दलसिंगार यादव, दलश्रृंगार, राजेश यादव, मुन्नीलाल, सुजीत,सतीश, सुशील,राकेश गिरि, सुरेन्द्र यादव सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी व होमगार्ड मौजूद रहे।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights