केराकत कोतवाली अंतर्गत, बराई गांव, अगवा कर भोर में किषोरी को छोड़ भागे, हुई मौत,*

जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली अंतर्गत थानागद्दी चैकी के बराई गांव रमेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी घर से खाना खा कर पास में रह रही नानी के घर जाने की बात कह घर से निकली। जबकि नानी के घर नहीं पहुची। रात भर लड़की का कोई अता पता नहीं रहा।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह भोर में लड़की को कोई घर के पार नट बस्ती के पास छोड़ गया। सोनी काफी बदहवाश थी। जिसकी सूचना लड़की के माता को दी गई। आनन फानन में लड़की को सिंधौरा चिकित्सालय ले गए। जहाँ हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी को बेहतर इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में सोनी ने दम तोड़ दिया।
दबी जुबान में ग्रामीण ब्लात्कार होने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है।मौके पर पुलिस डा0 अजय पाल शर्मा, एसपी सिटी अरविंद कुमार शर्मा समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights