आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर,

आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर,

प्राप्त समाचार के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी अंतर्गत पड़ने वाले कनौरा गांव में दो ट्रकों के आमने सामने से भिड़ंत की वजह से ड्राइवर की मौत व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए, बताते चलें कि आजमगढ़ की तरफ से खाली ट्रक लेकर जैसे ही धनोरा गांव के पास पहुंचा सामने से गिट्टी लदी ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक ड्राइवर 26 वर्षीय अखिलेश निषाद पुत्र मनु निषाद ,ग्राम खलीफतपुर, तहबरपुर, आजमगढ़,की मौके पर ही मौत हो गई वही खलासी 28 वर्षीयगुड्डू यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी कंधरापुर, आजमगढ़, गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरी बारी पर लाया, जहां डॉक्टरों ने पुन्नू निषाद को मृत व गंभीर रुप से घायल खलासी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया, ट्रकों की भिड़ंत की वजह से लगभग 5 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही जिसे बड़े मशक्कत के पास पुलिस ने जाम को हटवाया, गिट्टी लदी ट्रक का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है,

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

मधु सेनेटरी नैपकिन पैड लेने के लिए संपर्क करें 8858400690

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights