आजमगढ़ देवगांव सुनियोजित तरीके से दिया था हत्या की घटना को अंजाम सनसनीखेज घटनाक्रम का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ देवगांव सुनियोजित तरीके से दिया था हत्या की घटना को अंजाम

 

 

 

 

सनसनीखेज घटनाक्रम का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 29 मई 2025 को हुई 20 वर्षीय आदित्य सेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार सत्यम सेठ, निवासी मिर्जापुर, ने थाना देवगांव में तहरीर दी कि 29 मई 2025 को रात करीब 9:00 बजे उनके भाई आदित्य सेठ (20) दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां पुराने बकाया रुपये को लेकर अभियुक्तों के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अभियुक्तों ने आदित्य पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद अभियुक्त सर्वेश चौरसिया उर्फ नंदू ने चाकू से आदित्य पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही गिरने के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस तहरीर के आधार पर थाना देवगांव में मुकदमा अपराध संख्या 185/2025, अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

 

 

30 मई 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालगंज-मसीरपुर कट हाईवे पर चारों अभियुक्तों—सनोहर चौरसिया (26), मनोहर चौरसिया (28), सर्वेश चौरसिया उर्फ नंदू (25), और सुनीता देवी (55)—को शाम 5:20 बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ में सनोहर चौरसिया ने बताया कि पुरानी रंजिश और बकाया रुपये को लेकर विवाद हुआ। मौका देखकर सर्वेश ने दुकान से चाकू निकालकर आदित्य पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। भीड़ जुटने पर अभियुक्तों ने चाकू दुकान में छिपाया और फरार हो गए।

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में सनोहर चौरसिया (26), पुत्र स्व. कालीदास चौरसिया, मनोहर चौरसिया (28), पुत्र स्व. कालीदास चौरसिया, सर्वेश चौरसिया उर्फ नंदू (25), पुत्र स्व. कालीदास चौरसिया, सुनीता देवी (55), पत्नी स्व. कालीदास चौरसिया सभी निवासी मिर्जापुर, थाना देवगांव, आजमगढ़ शामिल हैं।

 

 

 

 

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उपनिरीक्षक आकांक्षा पांडेय, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल ऋषभ शुक्ला और शिवम तिवारी शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस चाकू सहित अन्य साक्ष्यों की बरामदगी में जुटी है

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूजचैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights