जौनपुर जिला चिकित्सालय में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन डॉक्टर समेत 3 स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा, कोतवाली में दी तहरीर

जौनपुर जिला चिकित्सालय में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन

 

 

डॉक्टर समेत 3 स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा, कोतवाली में दी तहरीर

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश, जौनपुर जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक डॉ. पवन सिंह, नर्सिंग ऑफिसर आशीष सिंह और स्वास्थ्य कर्मी अमित सिंह की पिटाई कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, हमलावर किन्नर नग्न अवस्था में थे। घटना के बाद पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज का इलाज चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग अपने मरीज के साथ पहुंचे और पहले उनके मरीज का उपचार करने की मांग करने लगे। चिकित्सकों के विरोध करने पर वे बाहर चले गए और 15-20 किन्नरों के साथ वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में टेबल पर चढ़कर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला कर दिया।

 

 

 

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित चिकित्साधिकारी डॉ. पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

कान्ति फाउंडेशन दूत न्यूजचैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights