जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह की अगुआई में गैर मान्यता पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह


जौनपुर। गैर मान्यता पत्रकार एसोसिएशन, जिला इकाई जौनपुर की ओर से जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह की अगुआई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि को गुलाल लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह को आशीर्वाद दिया।
होली मिलन समारोह में शिवा सिंह, कौशलेंद्र गिरी, अनिल पाठक, हरिश्चंद्र पाठक, बाढ़ू, शैलेन्द्र दूबे, अजय शुक्ला, दिनेश प्रजापति, कुंवर सिंह, महेन्द्र पाल, बबलू यादव, हरिपाल पाठक सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights