चौकियां तालाब में डूबने से किशोर की मौत

1️⃣
जौनपुर। शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ चैकिया माता मंदिर दर्शन करने आया था। यह घटना चैकिया स्थित पोखरे में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।
मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के दीवानगंज पट्टी निवासी 15 वर्षीय कमलदीप कश्यप, पुत्र संतोष कश्यप के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि कमलदीप अपने दो दोस्तों के साथ जौनपुर में चैकिया माता मंदिर दर्शन करने आया था। मंदिर में दर्शन के बाद तीनों दोस्त चैकिया स्थित पोखरे में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कमलदीप गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत जिला अस्पताल जौनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
लाइन बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights